यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को जीआरपी पुलिस ने मवैया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गयी नगदी समेत जेवरात बरामद किए हैं। चारबाग प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि बीते दिनों से पुलिस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से लूटपाट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ में लगी थी। इस दौरान सूचना मिली कि ऐशबाग के पास महिला यात्रियों को लूटने वाले बदमाश स्मैक खरीदने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास मछली मंडी में खड़े हैं।

जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मछली मंडी में छापा मारकर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान वकील अहमद निवासी स्टेशन रोड महारानीगंज घसियाना जनपद गोंडा व इसरार उर्फ गुड्डू निवासी जनपद गोंडा के रूप में हुई। इनके पास भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात व नगदी समेत मोबाइल बरामद किया गया है। इनके द्वारा की गई घटनाओं के बारे में और जानकारी की जा रही है। पकड़े गये बदमाश स्मैक का नशा करते हैं और ग्रुप बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।
===============

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button