पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बीकेटी थाने का निरीक्षण कर पैदल गस्त की

लखनऊ।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बीकेटी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बीकेटी  थाने की विवेचना, जनशिकायतों समेत आइजीआरएस के सम्बन्ध में आकस्मिक निरीक्षण कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये ।

इसके अतिरिक्त थाने के मालखाना, हवालात, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मेस, बैरिक, आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया एवं अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। थाने पर समस्या लेकर आने वाली जनता से सद्व्यवहार करने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधीनस्थ को निर्देशित किया गया।

तदोपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक बीकेटी व अन्य पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कस्बा बीकेटी में सायंकालीन पैदल गस्त की गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button