यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण 30 से अधिक लोग घायल

नोएडा । दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त  ने बताया कि मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 20 फुट नीचे जा गिरी।इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब 3 घंटे के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।

पुलिस उपायुक्त ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी है। कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में  परेशानी का सामना करना पड़ा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button