अचानक गोली चलने से पीएसी सिपाही की मौत 

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में पीएसी सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विपिन कुमार निवासी अलीगढ़ पीएसी में सिपाही के तौर पर तैनात था‌। जो अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद रमाबाई अंबेडकर मैदान में जा रहा था। साथियों के साथ गाड़ी से उतरने के बाद अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद उसके साथियों में हड़कंप मच गया ।आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां मृत घोषित कर दिया गया मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों की टीम हमले की जांच कर रही है। पुलिस की टीम इस बात की जांच कर रही है कि उसने अपने को खुद को गोली मारी कि अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button