ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

kamlesh varma

लखनऊ। मलिहाबाद गांव की जनता की समस्याओं को सुनने के लिये ग्राम पंचायतों मे ग्राम चौपालों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसमें गांव की जनता की समस्याओं को सुन मौके पर ही निस्तारण करने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत कहला और खडौहा में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत कहला में 06 शिकायतें पेंशन संबंधित प्राप्त हुई जिसमें मौके पर शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा ग्राम पंचायत खडौहा में 10 शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ग्राम चौपाल में प्रधान नवी अहमद ग्राम पंचायत कहला व मुन्नीदेवी ग्राम पंचायत खडौहा सचिव आशीष कुमार, दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित होकर ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button