कारागार मंत्री ने अर्थदंड जमा करा कर महिला कैदी को रिहा कराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति को यह सूचना मिली कि जिला कारागार मैनपुरी में राजरानी नाम की एक महिला धारा 302 की सजा काट रही थी। सजा पूरी होने के बाद भी रू  25000 का अर्थदंड न भर पाने की वजह से जेल में रहने को मजबूर है।
कारागार मंत्री द्वारा अर्थदण्ड की राशि जमा कराते हुए आज उस महिला बंदी को रिहा कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे बंदियों की सूची तैयार करवा रहा हूं जो छोटे अर्थदंड  ना भर पाने के कारण जेलों में रहने को मजबूर है। भारत सरकार द्वारा हाल ही में बजट में प्राविधान किया गया है कि छोटे अर्थदंड न भर पाने के कारण सजा काट रहे बंदियों को सरकार 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के अवसर पर छोड़ा जाएगा।
श्री प्रजापति ने कहा कि बहुत से समाजसेवी हैं जो ऐसे गरीब परिवार के लोगों की मदद करने को तैयार हैं,जो बहुत छोटे-छोटे अर्थदंड में जेल में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या भी कम होगी वहीं दूसरी तरफ इनके परिवारिक जीवन में भी खुशी आएगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button