कई हत्याओं का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने हत्या, लूट और डकैती के मामलों में फरार चल रहे सवा लाख रुपए के इनामी बदमाश को बुलंदशहर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराने में सफलता प्राप्त की।

अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष-2001 में जनपद गोण्डा की पाॅच हत्याओं सहित डकैती एवं लूट की अन्य घटनाओं में फरार चल रहे थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा से एक लाख एवं थाना डिबाई जनपद बुलन्दषहर से 25 हजार के पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी साहब सिंह निवासी सचेती, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद की तलाश की जा रही थी।

इस दौरान निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि अपराधिक घुमन्तू जनजाति गैंग का सक्रिय सदस्य व् कुख्यात इनामी अभियुक्त साहब सिंह बावरिया अपने साथियों के साथ हापुड की ओर से बीघेपुर बम्बे के रास्ते सिकन्द्राबाद रोड पर किसी बड़ी वारदात को अन्जाम देने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोके पर पहॅुचकर गाढ़ाबन्दी की गई।
इस दौरान मोटर साइकिल सवार को रूकने के लिए कहा गया परन्तु बदमाशों ने हथियार निकाल कर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। जिसे चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button