एंटीक बता कर पांच करोड़ में बेच रहा था फर्जी अष्टधातु की मूर्ति

लखनऊ। एंटीक एवं सांस्कृतिक धरोहर वाली मूर्ति चोरी करने वाले एवं फर्जी तरीके से अष्टधातु की मूर्ति बताकर बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ की टीम ने जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने बताया की अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर अष्टधातु की मूर्ति चोरी करने वाले एवं फर्जी तरीके से तथाकथित अष्टधातु की मूर्ति बेचने वाले गिरोह का सदस्य बस स्टेशन से विश्वविद्यालय चौराहे के तरफ जाने वाले रोड पर हीरापुरी गेट के पास खड़ा है। जिसे आवश्यक बल प्रयोग करके  पकड़ लिया गया।  जिसकी पहचान शिवकुमार सोनी निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना यादवपुर, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई।
जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर हीरापुरी कालोनी की तरफ भाग गया।  पूछताछ पर बताया कि भागने वाले व्यक्ति का नाम शिब्बू कुमार सोनी निवासी ग्राम असन्दापुर थाना उचका गांव, जिला गोपालगंज, बिहार है। उसी ने मुझे यह मूर्ति दी थी। जिसे  फर्जी तरीके से अष्टधातु की मूर्ति बताकर धोखा देकर, छल करके पाॅच करोड़ रूपये में बेचना था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button