लखनऊ से वाराणसी के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीधे उड़ान सेवा शुरू करने हेतु सभी एयरलाइंस से विचार करने का आग्रह किया
लखनऊ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुरोध पर केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ से वाराणसी सीधे उड़ान की सुविधा सुलभ कराने के लिए सभी अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों से इस दिशा में अनुकूल कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की है।

एयरलाइनों द्वारा सीधी उड़ान सेवा शुरू कर देने से प्रतिदिन लाखों पर्यटकों, श्रद्धालुओं तथा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सकेेगी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मांग थी कि वाराणसी के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। वायु मार्ग से कोई नियमित सुविधा न होने के कारण पर्यटकों तथा अन्य यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता द्वारा भी लखनऊ से वाराणसी एवं वाराणसी से लखनऊ आने जाने को सुगम बनाने हेतु निरन्तर वायु सेवा की मांग की जाती रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ से वाराणसी आवागमन के लिए सीधी उड़ान की सुविधा शुरू कराई जाये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button