शहीद सिपाही राघवेन्द्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज रायबरेली पहुंचकर कोरिहरा लालगंज निवासी सिपाही राघवेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि सिपाही राघवेन्द्र सिंह का जाना रायबरेली वासियों के लिए एक अपूर्ण क्षति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहीद राघवेन्द्र सिंह के परिवारजनों को हरसंभव सहयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनपद रायबरेली में शहीद राघवेन्द्र के नाम पर द्वार बनाया जायेगा। उद्यान मंत्री गेगासो घाट पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार में  सम्मिलित हुए एवं पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि सिपाही  राघवेंद्र सिंह का प्रयागराज की एक घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था, कल उनका निधन हो गया था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button