थूकना, गंदगी फैलाने से रोकथाम के लिए निकाली गई ऑटो रैली

लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत राजधानी में स्वच्छता के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से रोकथाम के लिए एक ऑटो रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारम्भ निदेशक, स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने लगभग 100 ऑटो को हरी झण्डी दिखाकर किया। निदेशक महोदया ने इस अवसर पर कहा कि ’थूकना मना है’ अभियान अभी आगरा एवं लखनऊ में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। अब यह अभियान प्रदेश के सभी निकायों में चलेगा। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से रोकथाम के लिए ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं चालको के साथ अभिमुखीकरण एवं परिचर्चा कार्यक्रम तथा जनजागरुकता हेतु ऑटो रैली का आयोजन चारबाग स्थित रविन्द्रालय से किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियम-2008 के अनुसार किसी सार्वजनिक स्थान यथा कार्यस्थलों, शॉपिंग मॉलों, हवाई अड्डों, बस और रेलवे स्टेशनों, होटलों, सिनेमा घरों की दुकानों और रेस्तराओं, जहां धूम्रपान न करने वालें लोग मौजूद हों सकतें हैं, में धूम्रपान करनें की अनुमति नहीं हैं । कार्यक्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने नौशाद अली को ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में अपर आयुक्त अवनीन्द्र सिंह, संयुक्त मोर्चा की ओर से पंकज दीक्षित, किरण सिंह, अर्चना रस्तोगी, किशोर पहलवान, राजेश राज, नौशाद अली, पीयूष वर्मा, जिया राय, सोनू रावत  राजन सिंह, राघवेन्द्र सिंह, नरेश ग्रोवर, जगदीश तनुजा जी सहित सैकड़ों ऑटो चालक उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button