होमगार्ड की पत्नी को सौपा गया तीस लाख का चेक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्डस एवं कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज जनपद बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में मृतक होमगार्ड की पत्नी को 30 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।
बताते चले की होमगार्ड रमेश चन्द्र वर्मा निवासी-ग्राम विहुरी पोस्ट मिठुआरा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
जिसकी मृतक आश्रित पत्नी बालजती को एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त  30 लाख रूपए का चेक बाराबंकी स्थित गांधी सभागार में प्रदान किया। बताते चले की  एचडीएफसी, एक्सिस, कोटक बैंक होमगार्ड जवानों का, जिनकी सैलरी इन बैंकों में आती है, उनका दुर्घटना बीमा कराया है।
इसके अन्तर्गत दुर्घटनावश यदि किसी होमगार्ड की मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रित को बीमा की राशि कुल 30 लाख रूपए प्रदान करेगा।
श्री प्रजापति ने कहा कि बैंको द्वारा की गयी यह एक अच्छी पहल है। यद्यपि किसी की मृत्यु होना दुःखद है लेकिन उसके परिवार की आर्थिक मदद हो जाय तो उसको संबल प्राप्त होता है।
इस दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। इसके अतिरिक्त होमगार्ड विभाग दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर होमगार्डस के आश्रित को 05 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करता है। इस प्रकार होमगार्ड के परिवार को जीवनयापन हेतु कुल 35 लाख रूपए की सहायता राशि प्राप्त होती है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button