पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा योगी 2.0 का पहला साल

जनपदों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
भाजपा के लिए यह जश्न इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। योगी 2.0 का पहला वर्ष पूरा होते ही योगी 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे।

पिछले साल 25 मार्च को ली थी दूसरी बार सीएम की शपथ

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई थी। जिसके बाद 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से इस वर्ष मार्च के उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। जिसके जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लगातार सीएम रहने का रिकॉर्ड

योगी 2.0 का पहला साल पूरा होते ही लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड योगी ने अपने नाम कर लेंगे। वैसे उन्होंने एक मार्च (5 वर्ष 346 दिन, पदस्थ) को ही सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। योगी के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द (5 वर्ष 345 दिन) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button