जातिगत आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे अखिलेश : मनोज राय

जातिगत आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता व मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जिस पार्टी का मुखिया अपनी सीट पर उप चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं जिता सका,उसके द्वारा भाजपा जैसी जनहितैषी पार्टी को हराने का दंभ भरना हास्यास्पद है। पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का नारा देने वाले सिर्फ अपने परिवार को छोड़ किसी गरीब का भला नहीं किये और आज जातिगत आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पड़े-हाईटेक नर्सरी बढ़ाएंगी किसानों की आमदनी

मनोज राय ने कहा कि पूर्वांचल की सीट पर एक भी दूसरी पार्टी जीत दर्ज नहीं कर सकती। सपा और बसपा भी गठबंधन करके देख चुकी हैं। कांग्रेस का उप्र में जनाधार नहीं है। ऐसे में किस आधार पर अखिलेश यादव जीतने का दंभ भर रहे हैं। यह सोच से परे हैं। हकीकत तो वे भी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है।

यह भी पड़े-गंगा में करतब दिखाने के साथ आपके साथ खेलेंगी डॉल्फिन

भाजपा हर घर में पहुंच चुकी है

मनोज राय ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव की दृष्टि से नहीं, जनहितार्थ की दृष्टि से हर वक्त जनता के बीच रहकर काम करता है। आमजन की बातों को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। दूसरी पार्टियां सिर्फ सोशल मीडिया पर काम करती हैं। यही कारण है कि भाजपा हर घर में पहुंच चुकी है। आज स्थिति यह है कि परिवार का ही यदि एक सदस्य दूसरी पार्टी का नेता है तो दूसरा सदस्य भाजपा की विचारधार को मानता है।

यह भी पड़े-उन्नति प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण देकर बनाया जायेगा हुनरमंद

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग, हर धर्म के लिए काम किया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी इस बात को जानते हैं और सहमत हैं। सरकार की किसी भी योजना में भेदभाव नहीं किया जाता, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में नौकरियां भी कुछ परिवार के सदस्यों अथवा उनकी सिफारिश पर दी जाती थीं। व्यक्ति की योग्यता नहीं, सिफारिश करने व्यक्ति की पहुंच का आधार ही उसकी योग्यता निर्धारित करती थी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button