यूपी MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, शाम तक आ जायेंगे नतीजे  

 लखनऊ । विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। मतगणना गोरखपुर, बरेली, झांसी और कानपुर में चल रही है। पांच सीटों पर कुल 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक नतीजे आ जायेंगे।

यूपी विधान परिषद शिक्षक और स्नातक की पांच सीटों पर 30 जनवरी को हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। इस चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है,

बता दें कि पांच सीटों के लिए 17 जिलों में 30 जनवरी को मतदान हुआ था। गौरतलब है कि एमएलसी शिक्षक व स्नातक के लिए हुए चुनाव में बसपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, लिहाजा मुख्य मुकाबला सपा कर बीजेपी के बीच ही है, हालांकि कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने रोमांचक बना दिया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button