बरेली मंडल में लेखपालों की सांठगांठ से करोड़ों की फर्जी धान खरीद घोटाला

पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश समेत बरेली मंडल में हुए धान खरीद के फर्जीवाड़े के विरूद्ध पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर एक ज्ञापन सौप कर मामले के जांच की मांग की । राज्यपाल ने जल्द ही अपर मुख्य सचिव ,आयुक्त  खाद्य एवं रसद को तलब करते हुए जाँच कराए जाने का आदेश दिया। भारतीय खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति के सदस्य लवकुश पटेल ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के बरेली मण्डल के जनपद शाहजहाँपुर 193 क्रय केन्द्र, पीलीभीत, 167 क्रय केन्द्र, बदायूँ 74 क्रय केन्द्र तथा बरेली के 176 कय केन्द्रों पर मण्डल से लेकर जिला व तहसील के अधिकारी, लेखपालों की साठगाँठ से करोड़ो का फर्जी धान खरीद घोटाला किया गया है।

अधिकारियों द्वारा राइस मिल स्वामियों व विचौलियों से साठगाँठ क्रय कर केन्द्रों पर बगैर धान लाए सिर्फ कागजों में खरीद को दर्शा कर सुनियोजित प्लान के तहत सामुहिक ढंग से घोटाला किया गया है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की मंशा पर पानी फेरते हुये सरकारी योजना के ऊपर धान माफियाओ एवं संलिप्त अधिकारियो द्वारा सीधा प्रहार किया गया है।जिसमे अधिकारिओ की संदिग्ध भूमिका है। घोटाले में बरेली मण्डल के लगभग 1,17,649 किसानो मे से लगभग 90,000 किसान फर्जी है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button