CM योगी आदित्यनाथ की देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम

 सोशल मीडिया पर सीएम योगी के लिए जबरदस्त क्रेज

लखनऊ। CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने जा रहे हैं।  इसके साथ ही उनकी लोकप्रियता में भी गजब का इजाफा देखने को मिला है। भारत के विभिन्न राज्य के लोगों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंडिया के फेवरेट सीएम बनकर उभरे हैं। यही नहीं विदेशों में बसे भारतीयों में भी CM योगी  को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार सीएम योगी के समर्थन में हैशटेग ट्रेंड करता रहता है।

गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हैशटैग

@IndiaKeFavouriteCM ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री बताया गया है। इस ट्रेंड में यूपी ही नहीं तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तराखंड के लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया है। यही नहीं जर्मनी और स्पेन से भी लोगों ने योगी को बेस्ट सीएम बताया है। सोशल मीडिया पर करोड़ों यूजर्स के बीच सीएम योगी और बदलते उत्तर प्रदेश को लेकर चर्चाएं आम हैं।

बिजनेस की रैंकिंग में ऊंचाइयों को छुआ 

गौरतलब है कि यूपी से माफिया और गुंडाराज के खात्मे के अलावा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, अपराध, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे, 35 लाख करोड़ का निवेश और रोजगार के मोर्चे पर बेहतरीनब प्रदर्शन किया है।
इसके अलावा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने दशकों से बने परसेप्शन को तोड़ते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में ऊंचाइयों को हासिल किया है, उसे भी लोगों की सराहना मिल रही है।
विरासत का सम्मान
अयोध्या, काशी, मथुरा सहित चित्रकूट, नैमिश और प्रयागराज में जिस तरह मूलभूत सुविधाओं का विकास करते हुए धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है, उसे लेकर भी लोगों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सकारात्मक भाव बढ़ा है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button