इटौंजा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने चार जुआरियों को दबोचा

लखनऊ। सार्वजनिक स्थलों पर जुआरियों खेल रहे चार अभियुक्तों को इटौंजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य लांग्हे के निर्देशन में  पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

इसी क्रम में इटौंजा थाने के उपनिरीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थल सामुदायिक केंद्र लौहंगपुर के पास कुछ लोग भिंड बनाकर जुआरियों जुआ खेल रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए छापा मारकर मौके से प्रदीप कुमार मनोज कुमार सचिन और अभिषेक निवासी ग्राम लौहंगपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से करीब पांच की नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए गए।  

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button