सुषमा सिंह ने पास्को एक्ट से संबंधित प्रकरण में जल्द कार्रवाई की मांग

लखनऊ। पास्को एक्ट से संबंधित प्रकरण की जल्द कार्रवाई के लिए राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पुलिस महानिदेशक से शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
सुषमा सिंह ने बताया कि जनपद औरैया एवं बागपत में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन के स्वरूप पास्को पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के अनुभव वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के अन्य जनपदों में तत्काल साक्ष्य संकलन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन पक्ष द्वारा उचित पैरवी पीड़ितों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया है।

श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रदेश में पास्को प्रकरण के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के अध्यक्षता में मानीटरिंग सेल गठित किए जाने, साक्ष्यों का त्वरित संकलन किये जाने, पास्को प्रकरणों में आवश्यकता अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की संस्तुतियों में प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई कराने के सुझाव भी प्रेषित किए गए। 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button