काकोरी में पहुंचा टिड्डियों का झुण्ड किसानों के माथे पर छाई चिन्ता की लकीरें

लखनऊ । मोहनलालगंज, गोसाईगंज के बाद अब टिड्डियों का दल काकोरी विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सराय अलीपुर मे भी टिड्डियों का झुण्ड गांव मे पहुँचा। जहाँ पर गांव में बने बुध्देश्वरी मन्दिर के आप पास लगे मदार के पेड़ पर बैठते ही पेड़ के पत्ते नष्ट करना शुरू कर दिया ।

जिससे आस पास खेती किसानी कर रहे लोगों ने देखा तो गांव मे हड़कम्प मच गया । गांव फसलों को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाई है । रविवार लगभग दो बजे टिड्डियो के झुण्ड देखते ही गांव के किसानों व आस पास के लोग बहुत परेशान होने लगे । जिससे किसानों को हो सकता है । अब लाॅकडाऊन के बाद फसलों का एक ही सहारा था ।जो अब छिन जायेगा । वही किसानों की रोजी-रोटी इन टिड्डियो की वजह से छिन सकती है । भारत देश कृषि प्रधान देश है । जहाँ किसानो को अन्यदाता कहा जाता है ।

वही सराय अलीपुर गांव किसानों फसल नष्ट होने की कगार पर आ चुकी है । जिससे किसानों के माथे पे चिन्ता की लकीर छाई । किसानों की इस समय की फसलें मूंग, उरद, मक्का, बेढ़ आदि फसलें की नष्ट हो रही है । वही ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया । कि हम भी अपने गांव में टिड्डियों का झुण्ड देखकर दंग रह गए । जिसको देखते हुए टिड्डियों पर क्लोर पायरी दवा का छिडकाव कराया जाएगा ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button