महामंत्री पद प्रत्याशी आकाश पटेल ने 184 वोटों से विजय प्राप्त की

लखनऊ। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में संविदा कर्मचारी संघ का चुनाव कल संपन्न  हुआ। महामंत्री पद प्रत्याशी आकाश पटेल ने 184 वोटों से विजय प्राप्त की। आकाश पटेल ने बताया की यह समस्त कर्मचारियों की जीत है यूनियन की जीत है एकता और विश्वास की जीत है।

आकाश पटेल ने यह भी बताया की वह सदैव कर्मचारियों के हित एवम सम्मान की लड़ाई के लिए प्रयासरत रहंगे। इस मौके पर उपस्थित संतोष पाण्डेय, अजय सिंह, अजीम किदवई, अंकित वर्मा, नीरज पटेल समेत सभी सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारिओं ने जीत की बधाई दी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button