नंदी की झूठी चिंता करना छोड़ दें अखिलेश यादव-स्वाती सिंह

आधुनिक गोशाला बनाने जा रही है

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजनीति की सुई नंदी पर आकर अटक गई है।

यह भी पड़े-इजरायली तकनीक से तैयार हाइटेक नर्सरी से किसानों को होगा बड़ा लाभ 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना की है। स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में आधुनिक गोशाला बनाने जा रही है। सपा नेता नदीं की झूठी चिंता करना छोड़ दें।

यह भी पड़े-यात्रियों का सामान चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार 

अवैध बूचड़खाने और मांस की दुकानें तत्काल बंद कराई

दरअसल, अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर नंदी की फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘क्या 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का यही एक रास्ता बचा है।’ इसका जवाब देते हुए स्वाती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में गोहत्या को खुली छूट दे रखी थी। जबकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व में भाजपा सरकार आते ही अवैध बूचड़खाने और मांस की दुकानें तत्काल बंद कराई गईं। स्वाती सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव नंदी और गायों के लिए नहीं बल्कि बंद बूचड़खानों के लिए चिंतित है।

यह भी पड़े-हज ऑनलाइन आवेदन फार्म  भरे जाने  की अन्तिम तिथि 20 दिसंबर 

पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश के लिए योगी सरकार राज्य में विशेष अभियान भी चला रही है। सरकार ने निराश्रित गोवंश के लिए गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना के साथ उनके भरण—पोषण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही गोसंरक्षण केन्द्रों पर नंदी के लिए अलग शेड की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में अखिलेश यादव को नंदी की झूठी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पड़े-राम मनोहर लोहिया हास्पिटल में नौकरी दिलाने वाला इनामी गिरफ्तार 

स्वाती सिंह ने कहा कि योगी सरकार स्विट्जरलैंड की तर्ज पर लखनऊ में आधुनिक और भव्य गोशाला बनाने जा रही है। प्रदेश सरकार की गो पर्यटन नीति के तहत 10 हेक्टेयर जमीन पर इसका विकास किया जाएगा। गौशाला को गौ तीर्थाटन केन्द्र के रुप में विकसित किया जाएगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button