सरस्वतीपुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक उत्सव संपन्न

बच्चों की प्रतियोगिताएं, सदस्य सम्मान पारिवारिक तहरी भोज का हुआ आयोजन हुआ
लखनऊ।  जानकीपुरम में सरस्वतीपुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन समिति का वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समिति के सदस्यों का सम्मान एवं पारिवारिक तहरी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत के पश्चात बच्चों के बीच आर्ट निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई। जिसमें सीनियर वर्ग में काव्या प्रथम, शास्वत द्वितीय एवं विख्यात तृतीय और जूनियर वर्ग में प्रथम सनाया सैनी, द्वितीय शुभी व् तृतीय श्रेयश रहे।
इसके साथ सरस्वतीपुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के समस्त सदस्यों को सम्मान पत्र देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात सभी लोगों ने सामूहिक रूप से पारिवारिक तहरी भोज का आनंद लिया।कार्यक्रम का संचालन समिति के ऑडिटर  वीरेंद्र कनौजिया एवं अध्यक्ष राजकुमार सैनी महासचिव अजय कुमार यादव जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर चंद्रमोहन मिश्रा, विमल कटियार, सुनील यादव ,राम कुमार पाल, रामेंद्र सिंह ,जेपी राणा, के पी सिंह, देवेंद्र स्वरूप गुप्ता, डॉक्टर मुकुंद पटेल , रामजीत वर्मा, बिपिन कुमार, मुकेश सक्सेना पुष्कर कुमार, विकास गुप्ता, डीके मिश्रा नयन सिंह, मांडवी उपाध्य अनमोल शुक्ला अब से चौरसिया गायत्री वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, शिवपाल सिंह ,नाथूराम पाल,सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर लखनऊ जनविकास महासभा के अध्यक्ष एस के बाजपेई। संस्थापक पंकज तिवारी। संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button