अमृत भारत योजना के तहत सोलह करोड़ की लागत से संवारा जाएगा बस्ती स्टेशन

लखनऊ। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है।

इस विकास योजना के अन्तर्गत स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित किए जाने की परिकल्पना है। रेल यात्रियों को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है।

अत्याधुनिक बनेगा बस्ती स्टेशन

इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ-गोरखपुर प्रखण्ड पर स्थित बस्ती स्टेशन को अमृत भारत के अर्न्तगत लगभग सोलह करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा, जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है तथा इसी लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा। इस कार्य योजना के अन्तर्गत बस्ती स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास, स्टेशन बाउंड्री वाल, तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, ’’प्लेटफार्म सरफेस’’ का अपग्रेडेशन, ’स्टेशन फसाड’ तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रैन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियॉ, यात्री उदघोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण इत्यादि कार्य सम्पन्न किए जायेगें।

इन सभी कार्याे का टेण्डर ओपेन किया जा चुका है। बस्ती स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल का अवस्थित रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 9000 यात्रियों का आवागमन होता है। बस्ती स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन हेतु 03 जोड़ी सवारी गाड़ियॉ एवं 52 जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रैन का ठहराव है तथा 01 जोड़ी इन्टरसिटी एक्सप्रेस ओरिजिनेट व टर्मिनेट होती है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button