भूतनाथ मार्केट अब रहेगा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में

आठ स्थानों पर घुमावदार कैमरे करेंगे भूतनाथ मार्केट की निगरानी

लखनऊ। भूतनाथ बाजार को स्मार्ट बाज़ार बनाने और उसको सुरक्षित रखने के उद्देश्य से “भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल” ने पहल करते हुए मार्केट को सीसीटीवी कैमरो से लैस कर दिया।

यह भी पड़े- अवैध अतिक्रमण को लेकर जोनल अधिकारी से मिले व्यापारी

हमारा बाजार,हमारी जिम्मेदारी

भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल व महामंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि हमारा बाजार,हमारी जिम्मेदारी है।मार्केट को स्मार्ट बाजार बनाने एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से व्यापारियों के सहयोग से संगठन ने आठ प्रमुख स्थानों को सोलर आधारित घुमावदार सीसीटीवी कैमरो से लैस कर दिया है। जिससे पूरे मार्केट के सभी प्रमुख स्थान सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में रहेंगे।इसके अतिरिक्त भूतनाथ के व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर की तरफ भी सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे।

यह भी पड़े- बस स्टेशनों पर लगेंगे एलइडी डिस्पले पैनल्स एवं यात्री उद्घोषणा तंत्र
श्री अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को ज्वाइंट कमिश्नर कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल द्वारा भूतनाथ मार्केट में सीसीटीवी कैमरो का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी, एसीपी गाजीपुर एवं प्रभारी निरीक्षक गाज़ीपुर समेत उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button