जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, ट्रेनों के एसी कोच में गिरोह बनाकर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

लखनऊ। जीआरपी चारबाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसी कोच में गिरोह बनाकर चोरी करने वाले  तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन को सहयोग कर ने वालों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की ट्रेन के सुरक्षित एसी कोचों में धोखा देकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। जिस पर टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह थाना जीआरपी चारबाग को जांच सौपी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया की जांच की दौरान जानकारी मिलने पर तीन के साथ घेराबंदी कर मो0युसुफ निवासी पंजावी कालोनी शास्त्रीनगर थाना कोतवाली जनपद-सुल्तानपुर, विजय उर्फ पुल्लू निवासी चौक काली मन्दिर,वङी दर्जी वगिया थाना चौक समेतअर्जुन निवासी गोला थाना गोला जनपद खीरी को प्लेटफार्म सं. 8/9 का अन्तिम छोर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जो यात्रियों के सो जाने पर मोबाइल,  लेडीज पर्स, लैपटाप आदि सामान की  चोरी करते है ।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ मे बताया की हम लोग रेलवे स्टेशन व चलती ट्रेन मे मोबाइल लैपटाप एवं अन्य सामान की चोरी करते है। हम लोग झांसा देकर ट्रेनों में एसी कोच में कीमती सामान के लालच में घुस कर सो रहे सामान को चुरा लेते है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button