यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार

लखनऊ। यात्रा कर रहे यात्रिओं को झांसा देकर सामान चुराने वाले तीन चोरों को जीआरपी थाना चारबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग धर्मेन्द्र सिंह ने बताया की ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों अपराधिक घटनाओं की रोकथाम  के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सूचना पर प्लेटफार्म सं. 6/7 का अन्तिम छोर मन्दिर के पास से सद्दीक  निवासी ग्राम कलारी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली ,राजू उर्फ बबलू श्रीवास्तव निवासी चौकसी थाना कोतवाली शाहजहांपुर समेत हसन मंसूरी निवासी कोटवा वैराकाजी थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिनके पास से चार मोबाइल फोन समेत अन्य समान बरामद किया गया। पकडे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। जो यात्रियों के सो जाने पर व भीडभाड़ मे मोबाइल,लेडीज पर्स,नगदी,ज्वैलरी आदि सामान की चोरी करते है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button