आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले रविवार को आलमबाग चन्दर नगर  में  व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | इस अवसर पर व्यापारियों ने भारी भरकम माला पहना मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस दौरान व्यापारियों ने मूलरूप से बाजार में उत्पन्न अतिक्रमण एवं नगर निगम की उदासीनता से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया | इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से व्यापारियों की समस्या नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया | इस दौरान सम्मेलन में धर्मराज यादव,प्रदीप पांडेय,मनमोहन सिंह,रघुवर दयाल पांडेय,रणवीर भसीन,गुरुप्रीत सिंह राजपाल एवं सतनाम सिंह समेत सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button