विश्व अर्थ दिवस की पूर्व संध्या पर रोपे गये पौधे

लखनऊ । विश्व अर्थ दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण हेतु गोमती नगर में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इसमें अमाजॉन एवं नगर निगम के सौजन्य से गोमती नगर  के विभिन्न पार्कों में पौधे रोपित करने की श्रृंखला में विरामखंड 4 के पार्क में शुक्रवार को 1०1 पौधे लगाए गए।
जिसमे ऐसे पौधों को रोपा गया जो वानस्पतिक लिहाज व औषधि के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इन पौधों में पीपल, बरगद, नीम इत्यादि के पौधों को भी लगाया गया है ताकि आक्सीजन व पर्यावरण संतुलन में सहायक हो सकें।
कार्यक्रम में अमाजॉन की अर्चना त्रिपाठी, दिव्या निगम, अर्पिता, राशि, बासुदेव एवं अन्य, नगर निगम के गार्डन इंचार्ज शुभम रावत ने अपनी पूरी टीम के साथ तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से भाग लिया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button