चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने केजीएमयू को भेंट की स्पाइनल बोर्ड 

चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज मुख्य संयोजकसिद्धार्थ जैन द्वारा केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गंभीर

लखनऊ। चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुख्य संयोजक सिद्धार्थ जैन ने केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गंभीर दुर्घटना पीड़ितों के उपचार हेतु कॉस्मोकेयर स्पाइनल बोर्ड विद स्पाइनल स्ट्रैप एवं हेड इमोबिलाइज़र दान स्वरूप भेंट किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम राज जी, डॉ. अमिय अग्रवाल एवं डॉ. जिया उपस्थित रहे। यह आवश्यक चिकित्सा उपकरण डॉ. जिया के अनुरोध पर, डॉ. अमिय अग्रवाल के माध्यम से चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि सड़क दुर्घटना अथवा अन्य गंभीर हादसों में जिन मरीजों की रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में चोट या फ्रैक्चर होता है, उन्हें बिना अतिरिक्त नुकसान पहुँचाए इमरजेंसी से वार्ड अथवा अन्य विभाग में सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए इस स्पाइनल बोर्ड की अत्यंत आवश्यकता होती है। यह उपकरण मरीज की रीढ़ एवं गर्दन को स्थिर रखते हुए सुरक्षित शिफ्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस जनसेवा कार्य के लिए डॉ. प्रेम राज जी, डॉ. अमिय अग्रवाल एवं डॉ. जिया ने चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं उसके मुख्य संयोजक सिद्धार्थ जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से गंभीर मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

Back to top button