अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी विधायक ओपी श्रीवास्तव से मिले

लखनऊ। भूतनाथ मार्केट में अस्थायी अतिक्रमण से परेशान व्यापारी इसे हटवाने की मांग को लेकर विधायक ओ पी श्रीवास्तव से मिले। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल लखनऊ इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया की भूतनाथ मार्केट से कई बार अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद पुलिस एवं स्थानीय नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से सड़कों पर दबंगों अस्थाई अतिक्रमण करके सड़कों पर कब्जा कर लेते है।

इस समस्या से त्रस्त व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव से मिला।
प्रतिधिमंडल में महामंत्री मनोज अग्रवाल ने क्षेत्रीय विधायक से दबंगों द्वारा भूतनाथ मार्केट की सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक ओ पी श्रीवास्तव को जानकारी देते हुए बताया कि अनेकों बार नगर निगम द्वारा अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जा चुका है। किंतु स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से एवं नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से अभियान समाप्त होने के तुरंत बाद ही पुनः दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है। जबकि यह नियम है कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी है कि पुनः अतिक्रमण न होने पाए।
इसके अतिरिक्त भूतनाथ के व्यापारियों ने विधायक को भूतनाथ मार्केट में जल भराव की समस्या से भी अवगत कराया गया। पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए।
प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता  मनोज अग्रवाल, सुमित सिंह, प्रमोद बंसल,दिनेश शर्मा समेत मोहम्मद उबेद आदि शामिल थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button