सचिवालय व रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर ठगी

लखनऊ। सचिवालय और रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को एसटीएफ की टीम ने  गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया की विभिन्न जनपदों में सचिवालय व रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी  रामनाथ निवासी  रायपुर थाना महाराजगंज जिला आजमगढ़ की तलाश की जा रही थी।
जिसकी कालिंदी पार्क नहर पुलिया के पास लखनऊ में होने की जानकारी मिली। जिसे घेराबन्दी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर बताया कि मैने सचिवालय और रेलवे मे नौकरी लगवाने के नाम पर बहुत से लड़को के शैक्षिक प्रमाणपत्र व रूपये लिए है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button