मुख्य आयुक्त सीजीएसटी ने नासिन में 26वाँ इन्डक्शन कोर्स का किया उद्घाटन

लखनऊ। राष्ट्रीय अकादमी, सीमा शुल्क,अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स,आंचलिक परिसर में 26वाँ इन्डक्शन कोर्स सोमवार  को प्रारम्भ हुआ। नासिन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पी. के. कटियार, मुख्य आयुक्त, सीजीएसटी ने  प्रशिक्षण का उद्घाटन किया।


प्रेक्षागृह में आयोजित उद्घाटन समारोह में नवनियुक्त प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए मुख्य आयुक्तपी. के. कटियार ने प्रशिक्षण के महत्त्व को बताते हुए कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है, यह हमारे व्यावसायिक जीवन में गुणवत्ता का निर्माण करता है। प्रशिक्षण सदैव व्यक्तित्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर नासिन के प्रधान अपर महानिदेशक वेद प्रकाश शुक्ल ने लखनऊ जोन एवं मुंबई जोन से पधारे सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत और अभिनन्दन किया तथा आशा व्यक्त की कि नासिन आप सभी में इस कोर्स के माध्यम से कार्यालय कार्य के साथ-साथ व्यक्तित्व के विभिन्न रचनात्मक एवं बहुआयामी दृष्टिकोण में अभिवृद्धि करने में सफल होगा।
समारोह में के पी सिंह, प्रधान आयुक्त, सीजीएसटी,रंजीत कुमार,आयुक्त सीमा शुल्क के अतिरिक्त अन्य तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे |
नेहा लाल अपर निदेशक नासिन ने समारोह में पधारे सभी वरिष्ठ अधिकारीयों, प्रशिक्षुओं एवं मीडिया बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button