
रामनाथ रावत
सीतापुर। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सीतापुर जिले में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी सीतापुर के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।
मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों तथा जिले में अलग-अलग जगहों पर व्यापक स्तर पर सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस और जरूरतमंदों के बीच मिठाई, फल, बिस्किट और शीतल जल का वितरण किया।
इस जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से हिंदू युवा वाहिनी सीतापुर के जिला अध्यक्ष के.के. शुक्ला और जिला संगठन महासचिव प्रशांत मिश्रा उपस्थित रहे। इनके नेतृत्व में तमाम युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और मुख्यमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।





