शहर की AI मॉनिटरिंग, हाईटेक है नगर निगम प्रयागराज : एसबीएम निदेशक बिनय झा

लखनऊ। महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक बिनय कुमार झा रविवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम देखा और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

यह भी पड़े- महाकुम्भ में “दक्ष” पुलिस करेगी 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

शहर की एआई मॉनिटरिंग और समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता देख निदेशक ने नगर निगम के कार्यों की सराहना की और पूरी टीम को शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 70 किलोमीटर तक मुख्य सड़कों के दायरे को कवर काबिल-ए- तारीफ़ है। शहर में अतिक्रमण, सड़क किनारे पड़े कूड़े खराब स्ट्रीट लाइट, स्ट्रे एनिमल की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से की जा रही है। यह अपने आप में अचीवमेंट है। इस दौरान नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने निदेशक बिनय झा को महाकुंभ-2025 का मोमेंटो भेंट किया।

महाकुम्भ की तैयारी संतोषजनक

निदेशक बिनय झा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम की ओर से प्रयागराज में स्थापित उत्तर प्रदेश का पहला सी एंड डी प्लांट देखने पहुंचे। साथ ही उन्होंने बसवारा स्थित लेगसी साइट का निरीक्षण भी किया और इस दौरान नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को स्वच्छता के साथ ही सुविधायें सुनिश्चित करने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं। सैनिटेशन पर जबरदस्त ध्यान दिया गया है। महाकुम्भ को लेकर नगर निगम की ओर से जो भी काम किए जा रहे हैं वह संतोषजनक व सराहनीय हैं। बहुत अच्छा, कीप इट अप प्रयागराज।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button