भारत में कोरोना वैक्सीन को जल्द लाइसेंस दिए जाने की संभावना

कोरोना वैक्सीन का सभी लोगों को इंतजार है। सरकार ने वैक्सीन को लेकर मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि औषधि नियामक कोविड-19 के तीन टीके पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहा है। उनमें से सभी को या किसी को जल्द लाइसेंस दिए जाने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक बार जब हमें अपने वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिल जाती है, तो हम बहुत बड़े पैमाने पर टीके का उत्पादन शुरू करेंगे। हमने पूरी तैयारी की है और वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा भी तैयार की है। हम कम से कम समय में प्रत्येक व्यक्ति को यह टीका उपलब्ध कराएंगे।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में 6 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल स्टेज में है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 2.38 लाख एएनएम टीकाकरण में हिस्सा लेती हैं, केवल 1.54 लाख एएनएम का इस्तेमाल कोविड-19 टीकाकरण के लिए होगा।  उन्होनें कहा कि देश में अब तक कोविड-19 की 14.8 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी है, कुल संक्रमण दर भी घटकर 6.5 प्रतिशत हुई

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button