
लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा से फरार एक लाख के पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू पुलिस मुठभेड में घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने बताया की कुख्यात अपराध मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू नि०-खुन्दनपुर, थाना मेहनगर जनपद आजमग का कुख्यात बदमाश है। जो वर्ष 2024 से आजमगढ़ पुलिस टीम ने महाराष्ट्रा से गिरफ्तार किया था जी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिस पर गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।
एसटीएफ टीम द्वारा अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला कि मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू गोरखपुर में अपने किसी साथी से मिलने आ रहा है एवं जनपद आजमगढ़ व किसी प्रतिष्ठित व्यापारी की हत्या की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
इस सूचना पर निरी० सत्य प्रकाश सिंह, निरी राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षकगण अतुल चतुर्वेदी, अरशद खॉन, देवेन्द्र पाल, प्रदीप कुमार सिं व विनायक सिंह तथा मुख्य आरक्षीगण महेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीराम सिंह, नीरज पाण्डेय रामनिवास शुक्ला, राजीव कुमार, नितिन सिंह, नसरूद्दीन, मो० इमरान, मोहित कुमार गौड सुशील कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह व मुख्य आरक्षी चालक सुरेश कुमार मुख्य आरक्षी चालक राकेश मिश्र, कमाण्डो विजय वर्मा, कमाण्डो रविन्द्र यादव व आरक्ष चालक शाशिकान्त यादव ने मुखबिर के बतान गये स्थान रामनगर करजहा से कुशीनगर लेन पर थाना क्षेत्र खोराबार गोरखपुर पर थे ।
कुछ देर में एक मोटर साइकिल से गोरखपुर की तरफ से आती दिखान दी। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल पर सवार गाली देते हुये तबाड़तोड़ फायर करना शुरू कर दिया और मोटर साइकिल से ही भागन लगा। भागते समय संदिग्ध मोटर साइकिल अनियन्त्रित होकर गिर गई, जिसपर मोट साइकिल सवार ने अपने आप को सम्भाल कर एसटीएफ टीम पर कई फायर कर दिये। इस फायर से मु०आ० महेन्द्र सिंह को घायल करते हुए एक गोली निकली व मु०आ० श्रीराम सिं की बुलटप्रुफ जैकेट में एक गोली लगी।
जवाबी फायरिंग में एसटीएफ द्वारा आत्मरक्षाघ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें बदमाश गिर गया। जीवन लक्षण होने पर घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केन् ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा उपरोक्त घायत को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
एसटीएफ टीम के घायल मुख्य आरक्षी महेन्द्र सिंह को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया।




