पराकर्मी महिला पुलिस कर्मिओं को किया गया सम्मानित

नीरा रावत अपर पुलिस महानिदेशक ने महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय के सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ0प्र0 उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में नीरा रावत, अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गयी।

पैनल डिस्कशन का आयोजन

कार्यक्रम में एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इस पैनल में समाज के विभिन्न वर्गों व बुद्धिजीवियों को रिप्रेजेंट करने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व किया गया है। पैनल में मिस उपमा चतुर्वेदी (अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेजेस), डॉ0 नेहा आनन्द (साइकोलोजिस्ट), मानिनी श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर साइकोलॉजी/कोऑर्डिनेटर इंस्टिटयूट फॉर वीमेन इस्टडीज, लखनऊ विश्वविद्यालय, मिस प्रीती जग्गी (होम मेकर) एवं रोहन प्रमोद बोत्रे, पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस  महानिदेशक,  कानून  एवं  व्यवस्था ने महिला सुरक्षा व सम्मान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 अराजपत्रित महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया है।
मुख्य अतिथि महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली सभी महिला पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से जनपद-कौशाम्बी की सुशीला तिवारी जिन्होने अज्ञात गूंगी/बहरी, निराश्रित महिला को आश्रय गृह में आवासित कराने, जनपद-सोनभद्र की महिला आरक्षी फूलमती द्वारा चाकूबाजी की घटना में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कराने तथा कमिश्नरेट प्रयागराज की महिला आरक्षी गीता यादव द्वारा गुमशुदा महिला की बरामदगी में विशेष योगदान देने के लिए बधाई एवं प्रशंसा की गयी।
इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पुलिस उपमहानिरीक्षक योगेश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, रोहन प्रमोद बोत्रे,  रूचिता चौधरी, राज्य रेडियो अधिकारी राघवेन्द्र कुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार, नीति द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक सौम्या पाण्डेय, विनोद कुमार यादव के साथ महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सम्मानित पत्रकार बन्धुओ सहित 100 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button