डीसीपी साउथ ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों संग की बैठक

लखनऊ।बाजारों में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन को लेकर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बुधवार को व्यापारियों संग बैठक की।
इस दौरान एसीपी कृष्णा नगर सौम्या पांडे,गोसाईगंज एसीपी किरण यादव सहित आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा,राजन सोनकर दीपक बेरी, सोनू मखीजा, प्रशांत वर्मा, एमके शुक्ला, मनोज , सतीश आडवाणी, सुग्रीव मौर्य उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान डीसीपी साउथ ने व्यापारियों की समास्याओं को सुना एवं मुख्य बाजारों, प्रतिष्ठानों,कार्यालयों की सुरक्षा के उपायों व यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु सुझाव लिए।पुलिस उपायुक्त ने व्यापारियों से दुकानों पर कैमरे लगवाने के साथ अपने कर्मचारियों के पुलिस वैरीफिकेशन कराए जाने की बात कही। व्यापारियों ने डीसीपी साउथ से आए दिन हो रही लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाजारों में महिला पुलिस कर्मी संग पुलिस की पैदल गस्त की मांग की। इसके साथ अपनी अन्य समास्याओं से अवगत कराया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button