भीषण गर्मी में रात भर बिजली गुल,नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर दी चेतावनी

लखनऊ। नटखेड़ा रोड आलमबाग कुटिया वाली गली के विधुत उपभोक्ताओं ने रात भर बिजली गुल और विद्युत कटौती के चलते रविवार सुबह बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जता  विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
वहीं नाराज उपभोक्ताओं महिला पुरूष में कंचन ,सुनील ,अंजू ,आशा, मोनू,सोनू ,बबलू ,निधि रत्नेश पांडे ,अशोक,प्रीति राजीव , सतीश ,राजू ,माही, विकास, संदीप ,सलोनी ,किशोरी ,माया सहित नटखेडा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया बीते दो दिन पूर्व उन्होंने लो वोल्टेज और विद्युत कटौती के चलते चंदरनगर उपकेंद्र का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था।
जहां जल्द ही उनकी समस्याओं से छुटकारा का आश्वासन दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद अभी भी बिजली कटौती की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना था इस भीषण गर्मी में विद्युत कटौती ने उनके जीवन को दुर्भर कर दिया। जिसके चलते इस समस्या से जल्द निजात नहीं मिलने पर  वह लोग उपकेंद्र पहुंच बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे‌।
अधिशासी अभियंता कृष्णानंद ने बताया नटखेडा रोड पर अंडरग्राउंड पडी केबिल काफी पुरानी हो गई है जिसके चलते आए दिन कोई न कोई फाल्ट विधुत केबिल में होता रहता है ‌और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अंडरग्राउंड केबिल बदलने के निर्देश दे दिए हैं जल्द ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से छुटकारा मिल जाएगा।
Back to top button