राष्ट्रीय टेनी-क्वायट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य दलनायक होंगे डा.सैयद रफत

लखनऊ। श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित आगामी 47वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनी-क्वायट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम सोमवार को रवाना हो गई। इस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य दलनायक (चीफ डि मिशन) डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी (सचिव, उत्तर प्रदेश टेनी-क्वायट एसोसिएशन) होंगे।

यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डा.आनन्द किशोर पाण्डेय ने बताया कि 47वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनी-क्वायट चैंपियनशिप 9 से 13 जनवरी 2024 तक श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) के गर्वनमेंट हाई स्कूल (पलासा) में होगी। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली 6 सदस्यीय टीम के कोच सिकंदर विलियम्स होंगे।

उत्तर प्रदेश टेनी-क्वायट एसोसिएशन की चयनित टीम इस प्रकार हैं:-
पंकज कुमार, आदित्य यादव, पूरव नाहल, रोहित कुमार, करन, सागर।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button