डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले किसान नेता राकेश टिकैत, सियासी अटकलें हुई तेज

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस मुलाकात के सियासी और सामाजिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

राकेश टिकैत ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से किसानों के हितों और जनसामान्य से जुड़े मुद्दों पर बात की। टिकैत ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और किसानों व जनहित के विषयों पर चर्चा की।वहीं, ब्रजेश पाठक ने भी इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने बीकेयू के वरिष्ठ नेता से कुशलक्षेम पूछा7 इस मुलाकात में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button