बनवारी लाल मौर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अनुशासन समिति के सदस्य मनोनीत 

लखनऊ। मौर्या पुरम फैजुल्लागंज निवासी बनवारी लाल मौर्य एडवोकेट ओबीसी महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित अनुशासन समिति में 6 सदस्य समिति मैं सदस्य नामित किए गए हैं । उत्तर प्रदेश निवासी उत्तर प्रदेश लखनऊ  वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव विधि मंच एवं प्रभारी उत्तराखंड का दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं तथा वर्तमान में चंद्रगुप्त मौर्य महासभा के प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ  अपना दल यस विधि मंच के प्रदेश महासचिव भी हैं। श्री मौर्य इससे पूर्व वर्ष 2020 में अवध बार एसोसिएशन हाईकोर्ट के वरिष्ठ कार्य कारिणी सदस्य भी रहे हैं। श्री मौर्य के अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाने पर देवांश रस्तोगी ने फूल माला से श्री मौर्य का स्वागत किया एवं आकाश मौर्य राजेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट हाई कोर्ट ने स्वागत किया तथा कई लोगों ने टेलीफोन पर बधाइयां दी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button