ट्रेनों में बेचा जाएगा मोटा अनाज

लखनऊ । संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को मोटा अनाज (श्री अन्न) का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नेतृत्व में ’श्री अन्न’ को एक वैश्विक आंदोलन में परिवर्तित करने के लिए, विशेष प्रयास किए जा रहें है। अब पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल भी इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन गया है।

यह भी पड़े-अमृत भारत योजना में अत्याधुनिक बन रहा लखनऊ का चारबाग स्टेशन

मंडल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों में जागरुकता पैदा करने और मोटा अनाज के उत्पादन और खपत को बढ़ाने तथा यात्रियों को प्रोटीन फाइबर, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत प्रदान करने के उद्देश्य से,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम, मोटा अनाज बिक्री का एक वर्षीय “आन बोर्ड ट्रैन वेंडिंग” अनुबंध किया है तथा जिसका शुभारम्भ आज लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर किया गया । जो यात्रियों को ट्रेनों के अंदर मोटा अनाज के बंद पैकेट उपलब्ध कारएगा। 

यह भी पड़े-नया सवेरा योजना में बाल श्रम से मुक्त कराकर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार

इसके तहत मंडल के लखनऊ -गोरखपुर, गोंडा-बलरामपुर-गोरखपुर एवं  मैलानी-सीतापुर-बुढ़वल रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों को प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक, अनुबंधित एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा कच्चा, भुना और अंकुरित मोटे अनाज के पैकेट खरीदने के लिए उपलब्ध कराये जायेंगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button