स्वावित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

लखनऊ। स्वावित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारिओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर प्रस्ताओ  को सर्वसम्मति से पास कराया।

प्रवक्ता एवम विधि सलाहकार राहुल सेन सक्सेना ने बताया की  स्वावित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारिओं की आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय आलमबाग में आनंद कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  के जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

राजनाथ सिंह का जन्म दिवस “शिक्षक शौर्य दिवस” के रूप में

संगठन के द्वारा यह प्रस्तावित किया गया कि  राजनाथ सिंह का जन्म दिवस “शिक्षक शौर्य दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। जिस प्रकार शिक्षक दिवस के रूप में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्मदिन 5 सितंबर को विद्यालयो मे मनाया जाता है।
राजनाथ सिंह ने भौतिक शास्त्र के शिक्षक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत करके जिस प्रकार से सदाचार और मर्यादित रूप से अपने राजनीतिक जीवन में एक सौम्यता पूर्ण आदर्श राजनेता का रूप पूरे विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया है वह असाधारण कार्य नहीं है, यह एक आदर्श शिक्षक का प्रतिबिंब है, इसीलिए प्रत्येक विद्यालय में राजनाथ सिंह का जन्मदिन शिक्षक शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाए।

रक्षा मंत्री रहते हुए जिस प्रकार श्री सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में कुशलता का परिचय देते हुए दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया एवं ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में चीन के अरमानों पर पानी फेरते हुए आतंकवाद के विरोध में साझा पत्र पर हस्ताक्षर करने से मना किया ऐसा एक सौम्य शिक्षक ही कर सकता है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button