भारतीय रेल यातायात के महानिदेशक बने हरि शंकर वर्मा

महत्वपूर्ण पदों पर रहे तैनात

लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबन्धन संस्थान लखनऊ के महानिदेशक के पद पर हरि शंकर वर्मा  कार्यभार ग्रहण किया है। जो भारतीय रेल यातायात सेवा के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

भारतीय रेल परिवहन प्रबन्धन संस्थान के प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि श्री वर्मा ने इसके पूर्व कई महत्वपूर्ण पदों जैसेकि अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, मध्य रेलवे, मुम्बई, मण्डल रेल प्रबन्धक, सलेम मण्डल, दक्षिण रेलवे, मुख्य यात्री परिवहन प्रबन्धक, मध्य रेलवे, मुम्बई एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक, दक्षिण पश्चिम रेलवे मुख्यालय, हुबली का पद सुशोभित किया है।

यह भी पड़े

ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन

 अनेक कीर्तिमान स्थापित किये

श्री वर्मा को भारतीय रेल का विशिष्ट रेलमंत्री पुरस्कार दो बार एवं महाप्रबन्धक स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं । श्री वर्मा ने सिंगापुर, मलेशिया एवं इटली में प्रबन्धन पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं वर्तमान में उन्हें रेल यातायात एवं प्रबन्धन का विशेषज्ञ माना जाता है । इसके अलावा कर्मचारी एवं अधिकारी के प्रशिक्षण में भी उन्हें महारत हासिल है ।

यह भी पड़े 

Khelo India University Games के खुमार में डूबी राजधानी, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

इस वर्ष से भारतीय रेल प्रबन्धन सेवा (IRMS) के प्रशिक्षण का दायित्व भी उन्हें दिया गया है जिसका पहला बैच इस वर्ष से आरंभ होगा । उनके कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022-23 में दक्षिण पश्चिम रेलवे मुख्यालय, हुबली में परिचालन के विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किये जो अब तक के श्रेष्ठ हैं । उन्होंने रेलवे बोर्ड से मिले हुए सभी लक्ष्यों को पूरा किया एवं अब तक की सर्वश्रेष्ठ माल ढुलाई एवं राजस्व को अर्जित किया ।
उन्होंने कर्नाटक में पदस्थापित रहते हुए कई यात्री गाड़ियों का भी शुभारंभ किया जो अब काफी लोकप्रिय हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button