ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोण्डा स्थित ’विद्युत लोको शेड’ का निरीक्षण किया तथा  ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।
निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक ने ओवरहालिंग अनुभाग, बोगी अनुभाग, विद्युत रनिंग शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर व उक्त अनुभागों में लोको के रखरखाव तथा शेड्यूल अनुरक्षण कार्य का जायजा लिया।

विद्युत लोको अनुरक्षण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मानकों तथा मशीनों की तकनीकी बारीकियों पर संबंधित अधिकारियों व सुपरवाइजरों से जानकारी ली। श्री कुमार ने लोको शेड में शेष पिट लाइनों के विद्युतीकरण कार्य एवं लोको अनुरक्षण में लगने वाले विभिन्न उपकरणों की निरंतर मानिटरिंग पर बल दिया।

इसके पश्चात रेल प्रबन्धक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पावर प्वाइंट के माध्यम से ’लोको शेड’ की आधारभूत संरचना, अनुरक्षण कार्य पद्धति एवं भण्डारण तथा कर्मचारियों की बीओएस स्थिति से मण्डल रेल प्रबन्धक को अवगत कराया ।

उन्होंने लोको अनुरक्षण के दौरान विशेष निगरानी तथा भविष्य की कार्य योजनाओं को जल्द पूरा किये जाने पर ज़ोर दिया तथा एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
रेल कर्मचारी कल्याण की दिशा में मण्डल रेल प्रबन्धक ने पूर्वोत्तर रेलवे के ओबीसी एसोसिएशन के जोनल महामंत्री एसबी यादव, मण्डल अध्यक्ष सीपी वर्मा एवं मण्डल मंत्री संजय यादव व अन्य पदाधिकारियां की उपस्थिति में ’विद्युत लोको शेड’ में ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button