मुकुल सिंघल बने राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के नए चेयरमैन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुकुल सिंघल को उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग का मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। इस पद पर श्री सिंघल की नियुक्ति 5 वर्षों के लिए की गई है।

यह भी पड़े-93 गैर-कमीशन अधिकारियों ने पूरा किया सीनियर कैडर कोर्स 

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने मुकुल सिंघल को बधाई देते हुए कहा कि वह एक कुशल प्रशासक हैं और उनके नेतृत्व में सहकारी निर्वाचन आयोग की व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं मजबूत किया जाएगा। 1986 बैच के आईएएस अधिकारी मुकुल सिंघल ने IIT कानपुर से बी-टेक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर में कई जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया और कुल 61 बार विभिन्न सरकारी पदों पर तैनात रहे। उनकी आखिरी पोस्टिंग राजस्व परिषद के अध्यक्ष के रूप में थी। श्री सिंघल 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button