होली के मौके पर पराग का खोया 8 मार्च से बाजार में

लखनऊ। होली के त्यौहार को लेकर पराग प्रबंधन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और अपना लोकप्रिय उत्पाद पराग शुद्ध खोया बाजार में 8 मार्च से बिक्री करने का निर्णय लिया हैl
दुग्ध संघ लखनऊ के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया की पराग खोया शनिवार से पराग के अधिकृत बूथों पर बिक्री हेतु उपलब्ध रहेगा विगत वर्षों की तरह इस बार भी आम जनता को होली पर स्टीम पद्धति से तैयार किए गए खोया को तैयार कराया जाएगा. जिसकी दरें विगत वर्ष की ही. भांति रहेगीl

01Kg पैकिंग की कीमत ₹415 तथा आधा किलो पैकिंग की कीमत ₹210 की दरों से बिक्री किया जाएगा
जातव्य है कि पराग ने विगत वर्ष में 10 टन की बिक्री की थी इस बार 11 टन बिक्री का लक्ष्य रखा गया हैl

महाप्रबंधक ने बताया त्योहार को देखते हुए शुद्ध घी देसी घी से निर्मित मिठाइयां रसगुल्ला गुलाब जामुन milk cake, कलाकंद आदि की भी विस्तृत रेंज प्रमुखों बूथों पर आमजन हेतु उपलब्ध रहेगी l

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button