दो चरण की वोटिंग में ही ध्वस्त हो जायेंगे विपक्ष के ख्याली पुलाव : ए.के. शर्मा

बनारस में विपक्ष पर गरजे कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा

लखनऊ। एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में ’80 आधार और एनडीए 400 पार’ से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 की लड़ाई जीत का अंतर बढ़ाने की है।

यह भी पड़े-भगवान महावीर के 2550 वें जन्म कल्याणक महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया 

बीजेपी गठबंधन को 400 से अधिक सीटें

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले से लेकर अंतिम चरण तक बीजेपी प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर कामयाबी दोहराएगी। जो लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं, आने वाले एक दो राउंड के बाद सब ध्वस्त हो जायेंगे। इसमें कहीं किसी को शंका नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी के बीजेपी गठबंधन को 150 सीट मिलने के दावे पर ए.के. शर्मा ने कहा कि वह अपने गठबंधन की सीटों का आंकलन कर उसके बारे में यह कह रहे हैं, क्योकि बीजेपी गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलने जा रहीं हैं।

यह भी पड़े-मण्डल रेल प्रबन्धक ने विकास एवं यात्री सुविधाओं के कार्याे का निरीक्षण किया 

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा गठबंधन से कहीं कोई नाराज नहीं है और हम भी गांव-देहात से आते हैं। जहां राजपूत, ब्राम्हण, दलित सभी जाति के लोग रहते हैं और सभी जाति के लोग आज भाजपा के साथ खड़े हैं। राहुल और अखिलेश के साथ चुनाव प्रचार करने पर पड़ने वाले प्रभाव पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दूर दूर तक कहीं कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि अगर प्रभाव पड़ता तो इतनी कम सीटों पर कांग्रेस चुनाव कभी नहीं लड़ी थी।

यह भी पड़े-वोटर आईडी कार्ड के अतिरिक्त 12 अन्य वैकल्पिक पत्रों से कर सकते है मतदान 

अधिकतम सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं

किसी शायर ने यूँ ही नहीं कहा है, कि ‘शहसवार ही गिरते हैं मैदान-ए-जंग में, वे तिफ्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलें। ‘ मतलब आप खुद समझ सकते हैं कि जब चुनाव ही सभी सीटों पर नहीं लड़ रहे हैं, तो जीतेंगे कहा से, एमपी कहा से बनेंगे। पीएम मोदी ने भी कहा है कि राहुल गांधी अब वायनाड से भी भागने की तैयारी कर रहे हैं, क्योकि इन लोगों का कोई बेस नहीं है और न ही कोई जनाधार है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम लोग अधिकतम सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पहले भी मोदी जी के कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है और इस बार भी चुनाव के सभी चरणों में हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button